किसानों को सुगमता से मिले खाद, नकली खाद बेचने या कालाबजारी करने वालों पर करें कठोर कार्रवाई । कलेक्टर

नसीमखान


अधिकारियों को खाद वितरण केन्द्रों का निरीक्षण कर सुचारू वितरण व्यवस्था बनाने के निर्देश
टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की विभागीय गतिविधियों और सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले में खाद वितरण की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने जिले में डीएपी, यूरिया आदि खाद की उपलब्धता और वितरण की विकासखण्डवार जानकारी लेते हुए उप संचालक कृषि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहकारी बैंक, उपायुक्त सहकारिता को खाद वितरण केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करने तथा सुचारू वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जिले में कहीं भी नकली खाद का विक्रय, खाद की कालाबजारी या खाद वितरण में भेदभाव ना हो।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी एसडीएम और कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करें। साथ ही कृषि संगठनों से भी प्रतिदिन संवाद कर खाद वितरण की स्थिति, स्टॉक की मात्रा तथा प्राप्त होने वाली खाद की भी जानकारी दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में कहीं भी खाद वितरण को लेकर अव्यवस्था निर्मित होने की संभावना होने पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं। उन्होंने कृषि अधिकारी से आगामी दिवसों में प्राप्त होने वाली उर्वरकों की जानकारी लेते हुए अग्रिम मांग प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अभी तक उपार्जित मूंग की मात्रा, उपार्जित मूंग के सुरक्षित भण्डारण और किसानों को भुगतान की जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण की गति धीमी हुई है, इसमें तेजी लाएं। कोई भी शिकायत नॉन अटेन्डेन्ट ना रहे तथा ना ही निम्न गुणवत्ता से निराकृत हो। उन्होंने 50 दिवस और 100 दिवस से अधिक समयावधि वाली शिकायतों का एक सप्ताह में प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

नदियों के जल स्तर तथा तटीय क्षेत्रों पर नजर बनाए रखने के निर्देशकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार सभी एसडीएम को वर्षाकाल के दृष्टिगत की गई तैयारियों की पुनः समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्रों सहित अन्य नदियों के जल स्तर पर तथा पुल-पुलियों पर पानी होने पर निगरानी बनाए रखने तथा तुरंत अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जलभराव या बाढ़ की स्थिति होने पर आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव केन्द्र शुरू किए जाएं। साथ ही राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए 04 अगस्त तक 85 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर जीर्ण-शीर्ण भवनों की जांच करने के निर्देशबैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि बारिश के दौरान जीर्ण-शीर्ण भवनों के गिरने से किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो, इसके लिए एसडीएम, सीएमओ, जनपद सीईओ सहित अन्य जिला अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जीर्ण-शीर्ण भवनों की सूची तैयार कर नियमानुसार करें। उन्होंने सभी एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद सीईओ, सीएमओ, बीआरसी, सीडीपीओ को आगामी एक सप्ताह में क्षेत्र का भ्रमण कर जीर्ण-शीर्ण भवनों की जांच करेंगे। क्षेत्र में जीर्ण-शीर्ण भवन नहीं होने पर संबंधित अधिकारी संयुक्त प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने और स्वामित्व योजना के लंबित प्रकरणों का 31 जुलाई तक अंतिम निराकरण करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।

अवैध शराब बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देशकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी एसडीएम को कृषि उपज मंडियों का भी भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को अधिक समय तक इंतजार ना करना पड़े, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री ना हो, अवैध शराब की बिक्री करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार खनिज अधिकारी को बिना रॉयल्टी के अवैध उत्खन्न और परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

जिला अधिकारी स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र आदि का करें निरीक्षणबैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उप संचालक कृषि, जिला शिक्षा अधिकारी, सीएमएचओ, डीपीसी, जिला संयोजक आदिम जाति, सभी जनपद सीईओ, सीएमओ, सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारियों को इस सप्ताह क्षेत्र में सतत् भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्र, खरीदी केन्द्र, खाद वितरण केन्द्र, गौशाला, अस्पताल, छात्रावास आदि संस्थाओं का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि संस्थाओं में सभी व्यवस्थाएं सुचारू हों। कलेक्टर श्री विवश्कर्मा ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य केवल कमियां निकालना ना हो, समस्या को पहचानकर उसका निदान भी सुनिश्चित कराना है। स्कूलों और छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान छात्रों से संवाद भी किया जाए तथा शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यानह भोजन आदि की जानकारी ली जाए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा