देवेंद्र तिवारी विदिशा
विदिशा, भारी बारिश के चलते चारों तरफ पानी ही पानी जैसे हालत बनते दिखाई देने लगे है अधिकांश नदियों का जलस्तर बढ़ने से नदियो के पुलो पर भी पानी बहने लगा है अनेक रोडो पर पुलो पर पानी आने से वाहनों की आवाजाही बंद करदी गई है तथा पुलिस चौकसी बरत रही हैं यही हालत कागपुर नदी पर भी जलस्तर बढ़ने के कारण पानी पुल के ऊपर बह रहा है सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर नटेरन पुलिस को तैनात किया गया है आज कागपुर पुल पर लगातार बढते पानी एवं सुरक्षा का जायजा लेने नायब तहसीलदार पीयुष जैन पहुंचे ।इस पुल से पूरी तरह आवाजाही बंद कर दी गई हैं ।उन्होंने पुलिस कर्मियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिये तथा बताया कि किसी भी प्रकार से कोई व्यक्ति पुल पर न जाये तथा न ही कोई वाहन पानी में से पुल पार करने के प्रयास करें ।






