जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने किए जा रहे कार्यो और गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे ने गत बैठक में बताए गए दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने किए गए कार्यो की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे भी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिला परिवहन अधिकारी से विगत एक माह में स्कूल वाहनों तथा यात्री वाहनों की जांच किए जाने संबंधी जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल वाहनों में निर्धारित मापदण्ड अनुसार मेडिकल किट पैनिक बटन, स्पीड गर्वनर सहित आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डे द्वारा भी स्कूल वाहनों में सुरक्षा के आवश्यक इंतजामों के संबंध में निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्कूल, चिकित्सालय सहित अन्य स्थलों के समीप सड़कों पर कैट आई, विभिन्न संकेतक चिन्ह या साइन बोर्ड, रैलिंग लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में स्कूल, कॉलजों तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित किए जाने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि गौवंश सड़क मार्गो या उनके किनारे पर ना बैठे, यह सुनिश्चित कराएं। गौवंश को मार्गो से हटाकर गौशाला भेजा जाए। बैठक में बेरखेड़ी चौराहा से शाहपुरा जोड़ तक टर्निंग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने और मार्ग पर रंबल स्ट्रिप की मोटी लेयर डाली जाने के निर्देश दिए। साथ ही मार्ग के दोनों ओर केट-आई लगाने, गो स्लो, स्पीड लिमिट आदि के साइन बोर्ड भी लगाए जाएं। इसी प्रकार बिलारखो-थाना उमरावगंज एनएचएआई मार्ग पर स्पील लिमिट के बोर्ड, मुख्य मार्ग के दोनों ओर केट-आई लगाए जाने तथा पेट्रोल पम्प के प्रवेश एवं निकासी मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने संबंधी भी निर्देश दिए गए। बैठक में सांची के समीप आमखेड़ा पेट्रोल पम्प के समीप विजीवल्टी के लिए कुछ पेड़ों की टहनियों की छटाई कराने पर चर्चा की गई। साथ ही पेट्रोल पम्प के प्रवेश एवं निकासी मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने, सड़क से गौवंश को हटाने और स्पीड लिमिट सहित अन्य साइन बोर्ड लगाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त खरबई घाटी पर रंबल स्ट्रिप की मोटी लेयर पुनः डाली जाने, मार्ग के दोनों ओर केट-आई लगाए जाने सहित मार्ग के दोनों ओर के सोल्डर को रिपेयर किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अन्य एजेण्डा बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला यातायात प्रभारी, एनएचएआई, सीएमएचओ, मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा