कुपोषण की सही माप हेतु महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं शौर्या दल को दिया गया प्रशिक्षण

नसीमखान

रायसेन,
कुपोषण की सही माप हेतु विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों एवं शौर्या दल मास्टर्स ट्रेनर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण ज़िला स्तर पर कामधेनु परिसर में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिले के समस्त परियोजना अधिकारी, समस्त सेक्टर सुपरवाइजर, समस्त डीसी/बीसी एवं जिले में शौर्यां दल अंतर्गत बनाए गए मास्टर्स ट्रेनर्स उपस्थित रहे। उक्त प्रशिक्षण में संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश से मास्टर्स ट्रेनर्स श्री तारकेश्वर उपस्थित हुए जिनके द्वारा कुपोषण की सही माप के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में पोषण ट्रेकर एप, एमआईएस एप एवं संपर्क एप कि जानकारी आगनवाड़ी केंद्र/सेक्टर/परियोजनाएवं जिला स्तर के लॉगिन से जानकारी प्रदान की गई और समस्याओं का समाधान किया गया। प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार जैन द्वारा शौर्यादल के मास्टर्स ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शौर्या दल द्वारा जिले मे किए जा रहे कार्यों के संबंध मे भी जानकारी प्रदान की गई। शौर्या दल जिले मे अच्छे से कार्य करे एवं उन्हें किसी तरह से कार्य करने में समस्या आती है तो वह मास्टर्स ट्रेनर्स से संपर्क कर सकते है और यदि वहा से भी समाधान नहीं हो रहा है तो संबंधित परियोजना अधिकारी से बात कर समस्याओं का समाधान करें। जिले से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर्स ट्रेनर्स सेक्टर स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं शौर्यादलों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट के संकेत नजर आने लगे हैं। नगर परिषद द्वारा जलप्रदाय के लिए लगाए गए 19 ट्यूबवेल में से 5 ट्यूबवेल…

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर परिषद की बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में प्रस्तुत बजट में नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता देते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।