नसीमखान
सांची,, नगर के हनुमान मंदिर कानाखेडा से 4अगस्त सोमवार को महंत श्री चंद्रमा दास त्यागी महाराज के तत्वावधान में कावड यात्रा आयोजित की जायेगी ।मंदिर से कावडिये गणेश मंदिर रंग ई पहुचेंगे ।वहां से जल लेकर सांची आयेंगे ।यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए हनुमान मंदिर कानाखेडा पहुचेगी जहां समापन किया जायेगा ।इस कावड यात्रा में नगर सहित बडी संख्या में आसपास ग्रामो के कावडिये शामिल होंगे ।नगर में जगह जगह कावडिय़ों का भव्य स्वागत किया जायेगा ।






