सांची में सट्टा खेलते युवक को पुलिस ने दबोचा, अनैतिक गतिविधियों पर थाना प्रभारी की सख्ती शुरू।

नसीमखान
सांची,,
शांति का संदेश देने वाला ऐतिहासिक स्थल सांची अब अनैतिक गतिविधियों का गढ़ बनता जा रहा है। जहां कभी सम्राट अशोक ने अहिंसा और धर्म का संदेश दिया था, वहीं अब अवैध शराब, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों ने इस नगर की गरिमा को चुनौती देना शुरू कर दिया है।
हाल ही में पुलिस ने मोतियाकुआ निवासी को सट्टा खेलते 24 वर्षीय युवक अमन को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके पास से सट्टा पर्ची और ₹490 नकद बरामद हुए। इस कार्रवाई को जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। युवक के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से सट्टा, जुआ और अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा था। पूर्व में भी रायसेन पुलिस द्वारा की गई कार्रवाईयों में कई मामलों का भंडाफोड़ हो चुका है, जिससे स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं।
हालांकि अब नवागत थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में स्थिति बदलती नजर आ रही है। पदभार संभालते ही उन्होंने नगर में चल रही अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने का ऐलान किया था। हाल ही में उन्होंने नगर के होटलों और लॉजों का औचक निरीक्षण कर संचालकों को चेतावनी भी दी है।
🔸थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने कहा:
“सांची नगर में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुआ, सट्टा, अवैध शराब सहित सभी सामाजिक बुराइयों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी तथा थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार होगा। नगर की ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण छवि को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।”
थाना प्रभारी की इस सख्ती के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता की उम्मीद बढ़ी है। स्थानीय लोग भी चाहते हैं कि सांची अपनी पहचान को बचाए रखे और अपराध मुक्त नगर के रूप में स्थापित हो।

  • editornaseem

    Related Posts

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट के संकेत नजर आने लगे हैं। नगर परिषद द्वारा जलप्रदाय के लिए लगाए गए 19 ट्यूबवेल में से 5 ट्यूबवेल…

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर परिषद की बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में प्रस्तुत बजट में नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता देते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।