जिले में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवसरायसेन में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री श्री पंवार करेंगे ध्वजारोहरण

नसीमखान

रायसेन,
जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रायसेन में सागर रोड स्थित होमगार्ड परेड मैदान पर आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार ध्वजारोहण करेंगे। समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण होगा। इसके उपरांत मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पंवार बधाई संदेश का वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट, एसएएफ द्वारा परेड की जाएगी तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पंवार के आगमन एवं ध्वजारोहण के साथ होगा। प्रातः 9.02 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं परेड द्वारा मार्च पास्ट और प्रातः 09.25 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का राज्य की जनता के नाम संदेश का सीधा प्रसारण होगा। समारोह में प्रातः 09.55 बजे मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पंवार बधाई संदेश का वाचन करेंगे और प्रातः 10 बजे आकाश में गुब्बारे छोड़े जाएंगे। प्रातः 10.02 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डर्स से मुख्य अतिथि का परिचय होगा। समारोह में प्रातः 10.07 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान होगा तथा प्रातः 10.10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इसके उपरांत प्रातः 10.35 बजे पुरस्कार वितरण होगा तथा प्रातः 10.50 बजे मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पंवार समारोह स्थल से प्रस्थान करेंगे।
जिले में जनपद पंचायत मुख्यालय पर जनपद अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा तथा समारोह में सामूहिक राष्ट्र गान गाया जाएगा। ऐसी नगर पालिका/नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें नगर पालिका/नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और राष्ट्र गान गाया जाएगा। पंचायत मुख्यालय पर समारोह में सरपंचों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और राष्ट्र गान गाया जाएगा। कार्यक्रमों में सभी संसद सदस्य, विधायक गण, महापौर, पार्षद एवं अन्य गणमान्य नागरिकों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जायेगा।
सभी शासकीय कार्यालयों/शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 8:00 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण होगा। तत्पश्चात सांस्कृतिक/साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में मौसम का ध्यान रखते हुए प्रातः काल प्रभातफेरी का आयोजन किया जायेगा। कॉलेज/स्कूलों में खेल-कूद, अन्य प्रकार के कौशलों का प्रदर्शन अन्तर्विद्यालय, अन्तर महाविद्यालय स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिताएं, 15 अगस्त के महत्व पर छात्र-छात्राओं द्वारा वार्ता, राष्ट्रीय एकता, लघु बचत, जनसंख्या स्थिरीकरण, स्वच्छता अभियान एवं पुरस्कारों/प्रमाण पत्रों/मैडल आदि का वितरण इत्यादि कार्यक्रम में सम्मिलित किए जायेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सम्पन्न कराने में वन विभाग का आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जायेगा। स्कूल/कॉलेजों में राष्ट्रीय एकता के समूह गान आयोजित किये जायेंगे। जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों पर 14 एवं 15 अगस्त 2025 की रात में प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी। कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जायेगा। वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को घर जाकर शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा