नसीमखान
सांची,, नगर में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का 194वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शैतान सिंह लोधी की होटल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोधी समाज के साथ ही अन्य नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत रानी अवंती बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और त्यागपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए उपस्थितजनों से उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
रानी अवंती बाई स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना थीं, जिन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर बलिदान दिया। उनके साहस और नेतृत्व ने देशभक्ति की प्रेरणा को सदैव जीवित रखा है।
इस अवसर पर पार्षद बलराम मालवीय ने कहा कि “रानी अवंती बाई का जीवन हमें संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए।”
वहीं कार्यक्रम के आयोजक शैतान सिंह लोधी ने कहा कि “रानी अवंती बाई लोधी ने समाज ही नहीं, पूरे देश को एकजुट करने का कार्य किया। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।”
कार्यक्रम में राजेश लोधी, अजय वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






