नसीमखान
सांची। परियोजना सांची अंतर्गत संचालित 81 केंद्रों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आमंत्रित ऑनलाइन आवेदनों की सूची जारी कर दी गई है। प्रकाशित सूची में 4 कार्यकर्ता एवं 77 सहायिका पदों की अंतिम चयन सूची शामिल है।
परियोजना अधिकारियों ने जानकारी दी कि चयन सूची के प्रकाशन की तिथि से सात दिवस के भीतर आवेदनकर्ता एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से ही अपना दावा-आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। दावे-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी तथा किसी भी प्रकार की आपत्ति कार्यालय में ऑफलाइन स्वीकार नहीं की जाएगी।
अधिकारियों ने आवेदकों से अपील की है कि निर्धारित समय-सीमा में एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही अपनी आपत्ति दर्ज कर सुनिश्चित करें कि उनकी समस्या का निराकरण समय पर हो सके।






