गांव में अंतिम छोर के घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचे- कलेक्टर श्री विश्वकर्माकलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

नसीमखान सांची

रायसेन ,
जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने एकल और समूह नल जल योजनाओं की समीक्षा करते हुए पीएचई और जल निगम के अधिकारियों से कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। गांव में अंतिम छोर के घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचे, इसी लक्ष्य के साथ कार्य किया जाए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पूर्व सूचना के उपरांत भी समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक जल निगम के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त कर नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विकासखण्डवार एकल और समूह नल जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विकासखंड उदयपुरा एवं बाड़ी में कार्य की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। ऐसे ठेकेदार जो कार्य नहीं कर रहे हैं या प्रगति बेहद कम है उन्हें ब्लैक लिस्ट करने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा पीएचई एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी पानी की उच्च स्तरीय टंकी बनाई जा रही हैं वह पूर्ण गुणवत्ता के साथ बनाई जाएं! कहीं भी पानी की टंकी धंसे नहीं। टंकी निर्माण के विभागीय स्तर पर जो भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है उनका पालन कर टंकी बनाई जाए। उपमहाप्रबंधक जल निगम को निर्देश दिए गए कि आगामी बैठक में अनुबंधित टीपीआई जल निगम को भी बुलाया जाए। इसी प्रकार नल जल योजना के माध्यम से जो क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन दिए जा रहे हैं उनमें टैप लगे रहें यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रयास किया जाए कि घरेलू नल कनेक्शन, हितग्राही को घर के भीतर ही दिया जाए, घर के बाहर नहीं दिया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम श्री मनीष शर्मा, पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री गिरीश काम्बले, जल निगम के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा