नसीमखान
सांची,,नगर परिषद प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत गणेश उत्सव में कम्पोजिट पीट (मटका खाद) का शुभारंभ किया गया। इस प्रक्रिया के अंतर्गत फूल-पत्तियों जैसे गीले कचरे से खाद तैयार की जाएगी।
वार्ड क्रमांक 9 के नवयुवकों ने इस पहल को अपनाते हुए गणेश पंडाल में उपस्थित गगन सिंह लोधी एवं समिति कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वच्छ सांची का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आस्था सामाजिक कल्याण समिति ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत नगरवासियों को जागरूक किया और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
इसी क्रम में नगर में स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






