ऐरन गांव में दुर्गा मंदिर की प्रतिमा खंडित, पुलिस जुटी जांच में ,शीघ्र होगी पुनः स्थापना

नसीमखान सांची
सांची,, त्योहारों के बीच असामाजिक तत्वों ने शांति भंग करने का प्रयास किया। बीती रात ऐरन गांव के समीप स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में प्रतिमा खंडित पाई गई। सुबह दर्शन करने पहुंचे ग्रामीणों ने घटना देख आक्रोश व्यक्त किया और तुरंत इसकी सूचना शिवसेना जिला अध्यक्ष मोनू जैन को दी।
सूचना पर श्री जैन, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच शुरू की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और शीघ्र ही मंदिर में नई प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी।
अतिरिक्त तहसीलदार ललित सक्सेना ने भी निरीक्षण कर ग्रामीणों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी निष्पक्षता से होगी और दोषी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने बताया कि मंदिर के पास से शराब की बोतलें और खाने के पैकेट भी मिले हैं। इस आधार पर कई पहलुओं से जांच की जा रही है। साथ ही समीपस्थ गुलगांव गांव का एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति अक्सर यहां आता-जाता देखा गया है। इस पहलू की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिवसेना जिला अध्यक्ष मोनू जैन ने कहा कि यह मंदिर ऐतिहासिक महत्व का है और यहां प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। उन्होंने मांग की कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
त्योहारों के बीच इस घटना से क्षणिक आक्रोश जरूर उत्पन्न हुआ, लेकिन प्रशासन के आश्वासन के बाद माहौल शांत हो गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका