कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिला अस्पताल का भ्रमण कर देखीं व्यवस्थाएं, मरीजों से किया संवाद

नसीमखान

जिला अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने की तैयारियों को जांचने की गई मॉक ड्रिल

रायसेन,
रायसेन जिला अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें एंबुलेंस से मरीज को अस्पताल लाकर तत्काल इलाज दिया गया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने मॉक ड्रिल के दौरान मरीज को एम्बुलेंस से लाकर स्ट्रेचर के माध्यम से आईसीयू वार्ड में भर्ती कर त्वरित जांच और उपचार की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने जिला अस्पताल में आईसीयू वार्ड, पैथालॉजी लैब सहित अन्य वार्डों में जाकर व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों से भी संवाद किया। उन्होंने सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन से भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मॉक ड्रिल के दौरान एक एम्बुलेंस सायरन बजाते हुए जिला अस्पताल पहुंची, जिसमें मरीज के तौर पर एक कर्मचारी मौजूद था। अस्पताल के डॉक्टर्स और कर्मचारी तुरंत हरकत में आए, स्ट्रेचर लेकर मरीज को एम्बुलेंस से उतारा और आईसीयू में ले जाकर तुरंत इलाज शुरू किया। सीएमएचओ ने बताया कि मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थितियों का अनुकरण करके घायलों या मरीजों को वास्तविक घटनाओं के दौरान किस प्रकार त्वरित रूप से प्रभावी उपचार दिया जा सकता है, इसका पूर्वाभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल से आपातकालीन परिस्थितियों में अस्पताल के कर्मचारियों की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय का आकलन किया जाता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा