कैनरा बैंक में सुरक्षा सायरन बने मजाक, जब चाहे तब बज उठते हैं अलार्म

नसीमखान सांची

सांची – नगर के प्रमुख बैंकों में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सायरन अब परेशानी का सबब बन रहे हैं। सामान्यतः इनका उपयोग किसी भी आपात स्थिति या वारदात की आशंका पर किया जाता है, किंतु सांची बसस्टैंड परिसर स्थित कैनरा बैंक में यह व्यवस्था अव्यवस्थित होकर लोगों को असमंजस में डाल रही है।
नगर की सबसे बड़ी बैंक के रूप में पहचानी जाने वाली इस शाखा में प्रतिदिन हजारों उपभोक्ता लेनदेन के लिए पहुंचते हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र यहां सायरन तो लगाया गया, पर इसकी आवाज कब गूंज उठे कहना मुश्किल है। अवकाश के दिन बैंक बंद होने पर भी सायरन अचानक बज उठता है, जिससे लोग असमंजस में पड़ जाते हैं।
लोगों का कहना है कि अब इस सायरन का बजना आम हो चुका है। कई बार यह बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने भी बिना वजह बज उठता है, इसलिए कोई इसे गंभीरता से नहीं लेता। यही कारण है कि वास्तविक आपात स्थिति आने पर भी इसका महत्व संदिग्ध हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार, अतीत में इस बैंक में तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं और समय रहते सतर्कता बरती गई थी। इसके बावजूद सायरन की अव्यवस्थित व्यवस्था को लेकर बैंक प्रबंधन लापरवाह दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ऐसी स्थिति बनी रही तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा