बारिश थमते ही बीमारियों का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग बना मूकदर्शक।

नसीमखान
सांची। लगातार हुई बारिश से भले ही लोगों को अब राहत मिल गई हो, लेकिन बारिश थमते ही बीमारियों ने दस्तक दे दी है। स्थिति यह है कि नगर में घर-घर बीमारी फैल रही है और अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लग गई हैं।
इस वर्ष की लगातार बारिश ने जहां किसानों की फसलों को बर्बाद किया, वहीं अब लोग सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार और वायरल जैसी बीमारियों से बेहाल हैं। मच्छरों की बढ़ती तादाद ने डेंगू और मलेरिया का खतरा और बढ़ा दिया है। नगर परिषद कीटनाशक छिड़काव तो कर रही है, लेकिन नतीजे नगण्य हैं।
सबसे गंभीर स्थिति यह है कि इतनी बड़ी संख्या में बीमारियां फैलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। न तो कोई बचाव संबंधी निर्देश जारी किए गए और न ही कोई जागरूकता अभियान चलाया गया। अस्पतालों में दवाओं और सुविधाओं की कमी से मरीज और उनके परिजन परेशान हो रहे हैं, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी हालात पर आंख मूंदे बैठे हैं।
इसी बीच नगरवासियों का आक्रोश भी सामने आने लगा है। लोगों का कहना है कि “जब तक चुनाव नहीं आते तब तक विभाग को जनता की सेहत की कोई चिंता नहीं रहती।” नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन और स्वास्थ्य अमला सिर्फ कागजों पर सक्रिय है, जबकि हकीकत में लोग अपने परिवारजनों को लेकर अस्पतालों की चौखट पर भटकने को मजबूर हैं।
जनता ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सवाल अब यही है कि आखिर कब टूटेगी स्वास्थ्य विभाग की नींद और कब मिलेगा लोगों को बीमारियों से राहत मिल सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा