रिपोर्टर@ दीपक कुमार गर्ग जयसिंह नगर शहडोल
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा “स्वच्छोत्सव” का कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सीधी द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र सीधी परिसर के सामने साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित ए एन एम व आशा कार्यकर्ताओं से स्वास्थ सुविधा की जानकारियां ली गई एवं सभी उपस्थित जनों से अपील करते हुए समझाइश दी गई कि अपने अपने घर के सामने की साफ सफाई करते रहे ताकि पूरा ग्राम पंचायत स्वच्छ रहे।इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रमोद सिंह, जिला संयोजक भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ बीरेंद्र पाण्डेय, सचिव अवनीश मिश्रा, हुकुम लाल प्रजापति, धनशू सिंह एवं आजीविका मिशन की मातृशक्तियों की उपस्थिति विशेष रूप से रही है।






