नसीमखान
रायसेन,
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिन 17 सितम्बर से प्रदेश के साथ ही जिले में शुरू हुए श्सेवा पखवाड़ाश् अभियान में सामूहिक भागीदारी से सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई का अभियान चल रहा है। इसी के साथ महिला सशक्तिकरण सहित अन्य गतिविधियां भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही हैं। सेवा पखवाड़ा अभियान 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक निरंतर चलेगा। जिले के नगरीय क्षेत्रों में भी स्वच्छता श्रमदान गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स और स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं, किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
इसी क्रम में सेवा पखवाड़ा और स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत औबेदुल्लागंज विकासखण्ड के ग्राम सराकिया आंगनवाड़ी केन्द्र सहित हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स में पर आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक परामर्श दिया गया। इसी प्रकार शासकीय विद्यालयों में किशोरियों को आयरन की गोली खिलाई गई तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के आशापुरी स्थित शासकीय हाईस्कूल में बेटी है तो जीवन है, भारत की शिक्षित नारी-समृद्ध परिवार विषय पर स्लोगन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
सेवा पखवाड़ा अंतर्गत रायसेन नगर के वार्ड क्रमांक- 4 में आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता संदेश देते हुए वार्ड में स्वच्छता रैली निकाली गई एवं सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष महोदया, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एवं वार्ड के आम नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर वार्ड को एवं शहर को साफ व स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। उदयपुरा स्थित सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास में स्वच्छता ही सेवा विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।






