,जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ प्रदेश रिपोर्टर, दिलेश्वर चौहान
,
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव 23 सितंबर को धमतरी जिले के करेली बड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय , महतारी सदन, का लोकार्पण कार्यक्रम में 51 महतारी सदनो को समर्पित करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धमतरी जिले में 245 करोड़ 80 लाख की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे ।
छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी सदन के अंतर्गत उन्हें स्वालंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
इसके पहले भी महतारी वंदना के अंतर्गत महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है ।
महतारी सदन के अंतर्गत उद्यमिति विकास केंद्र के अंतर्गत आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी की दिशा में एक और कदम है ।
ग्राम पंचायत में महतारी सदन का निर्माण होने से महिलाओं को लाभ मिलेगा इस योजना के तहत प्रथम चरण में 2024 25 अंतर्गत कल 202 महतारी सदन के लिए कल 50 करोड रुपए स्वीकृति किए गए हैं।
लगभग 2500 वर्ग फीट में निर्मित होने वाले प्रत्येक महतारी सदन की लागत 24.70 लख रुपए प्रत्येक महतारी सदन में एक हाल भी होगा जिसमें वह बैठकर अपनी समस्याओं के हाल तथा प्रयोग शाला के रूप में इस्तेमाल कर विकास की दिशा में आत्मनिर्भर होंगे ।
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भोजराज नाग ,अजय चंद्राकर, कैबिनेट के आदि नेता मंत्री शिरकत करेंगे






