सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में रायसेन जिला पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान परटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन तथा योजनाओं की समीक्षा

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों तथा योजनाओं की साप्ताहिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में रायसेन जिला पुनः मासिक ग्रेडिंग में प्रदेश स्तर पर एवं अपने ग्रुप ‘ए‘ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए और अधिक मेहनत व तत्परता से सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के लिए कहा। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, उद्यानिकी सहित अन्य विभागों की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों तथा निराकरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयावधि में संतुष्टिपूर्ण समाधन कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने 50 दिवस से अधिक समयावधि की लंबित सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की भी समीक्षा कर प्राथमिकता से अंतिम निराकरण सुनिश्चित कराने के लिए कहा। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जल संसाधन विभाग की सीएम हेल्पलाईन शिकायत निम्न गुणवत्ता से बंद होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यपालन यंत्री जल संसाधन को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार संस्थागत वित्त तथा स्कूल शिक्षा विभाग की सीएम हेल्पलाईन नॉन अटेन्डेन्ट रहने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में यह लापरवाही ना हो। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने समाधान ऑनलाईन के विषय से संबंधित शिकायतों को भी शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वन विभाग की समीक्षा के दौरान वनाधिकार धारकों को केसीसी प्रदाय करने के कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान औबेदुल्लागंज वनमंडल क्षेत्र में प्रगति बेहद कम होने पर नाराजगी जाहिर कर प्राथमिकता से सभी पात्र हितग्राहियों को केसीसी प्रदायगी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार वन क्षेत्र में अवैध खनन, कटाई और परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने तथा संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान एक बगिया मॉ के नाम परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद सीईओ को परियोजना में डॉक्यूमेंटेशन कार्य सौ फीसदी पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा पीएम स्वनिधि योजना का अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश पीओ डूडा को दिए। साथ ही समग्र ई-केवायसी कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश जनपद सीईओ तथा सीएमओ को दिए गए।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य हेतु किसान पंजीयन की जानकारी ली। साथ ही जिले में नरवाई जलाने की घटनाएं ना हो, इसके लिए किसानों को नरवाई के प्रबंधन हेतु जानकारी देते हुए जागरूक करने के निर्देश दिए। महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान विभागीय योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन और निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सभी पात्र नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय, एसडीएम श्री मनीष शर्मा सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित हुए।

सीएम हेल्पलाईन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी हुए सम्मानितटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने श्री प्रताप सिंह कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मण्डीदीप, श्रीमती गीता मांझी सीएमओ उदयपुरा, श्री श्याम कुमार डोले सहायक यंत्री पीएचई उदयपुरा, श्री सुधीर उपाध्याय सीएमओ गैरतगंज, श्री सुनील शर्मा तहसीलदार सुल्तानपुर, श्री मनीष कुमार कनिष्ठ यंत्री सलामतपुर ऊर्जा विभाग, श्री ओमप्रकाश ठाकुर कनिष्ठ यंत्री उदयपुरा ऊर्जा विभाग, श्री नीरज गुप्ता कनिष्ठ यंत्री बेगमगंज ग्रामीण ऊर्जा विभाग, श्रीमती ज्योति शिवहरे सीएमओ बाड़ी, सुश्री सुरेखा जाटव सीएमओ रायसेन, श्रीमती प्रियंजली राय सहायक यंत्री औबेदुल्लागंज पीएचई, श्री संजय कुमार पटेल कनिष्ठ यंत्री ऊर्जा विभाग तथा श्री सिद्धार्थ सिंह भदौरिया कनिष्ठ यंत्री मण्डीदीप ऊर्जा विभाग को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा