नसीमखान
सांची,,, इटारसी के ग्राम घाटली निवासी सोनिया मेहतो सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुई हैं। चयन के बाद पहली बार जब सोनिया अपने ननिहाल सांची पहुंचीं तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नाते-रिश्तेदारों के साथ ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सोनिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सोनिया, अजय मेहतो एवं रंजना मेहतो की पुत्री हैं। ननिहाल सांची में उनके मामा अजय मुकद्दम एवं विजय वर्मा रहते हैं। ननिहाल पहुंचते ही पटेल परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और लेफ्टिनेंट पद पर चयन की खुशी में परिवार व क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से सत्कार किया।
इस अवसर पर सोनिया के माता-पिता अजय मेहतो एवं रंजना मेहतो ने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सोनिया ने कठिन परिश्रम और लगन से यह सफलता हासिल की है, जिससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।






