नगर में करंट बना काल : एक युवक की मौत, एक गंभीर।

नसीमखान सांची
छतों के ऊपर लटकते बिजली तारों से बढ़ रहा खतरा, लोग दहशत में
सांची,,नगर में बिजली व्यवस्था अब लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती हैं। कुछ ही दिनों में करंट लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसने नगरवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में घर की छत से गुजरे बिजली तार टूटने के कारण एक ही परिवार के सात सदस्य करंट की चपेट में आ गए थे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
इस हादसे की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि शुक्रवार की रात एक और दर्दनाक घटना हो गई। नगर की हेडगेवार कॉलोनी में 32 वर्षीय रुद्र प्रताप सिंह, पिता उदयभान सिंह (सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी) अपने साथी अनिकेत उर्फ हनी के साथ घर की छत पर था। तभी छत के ऊपर से गुजर रहे नंगे बिजली तार की चपेट में आने से दोनों करंट से झुलस गए।
रुद्र प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हनी को गंभीर हालत में विदिशा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
मृतक रुद्र प्रताप के परिजन पोस्टमार्टम उपरांत उनके पार्थिव शरीर को गृह जिले रायबरेली (उत्तर प्रदेश) अंतिम संस्कार हेतु ले गए।
लगातार हो रही इन घटनाओं से नगरवासी सहमे हुए हैं। कई मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रहे पुराने तारों के कारण लोगों में डर बना हुआ है, लेकिन अब तक विद्युत विभाग या प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
मनीष कुमार, जेई (सलामतपुर–सांची) ने बताया कि—

“यह स्ट्रीट लाइट की लाइन है जो नगर परिषद के अंतर्गत आती है। यह लाइन लगभग बीस वर्ष पुरानी है। समय के साथ लोगों ने नए मकान बनवा लिए जिससे तार अब घरों के ऊपर से गुजरने लगे हैं। हमने पहले ही मकान मालिकों को सावधान करते हुए नोटिस जारी किए थे। फिलहाल स्ट्रीट लाइट लाइन बंद कर दी गई है और नगर परिषद को निर्देश दिए गए हैं कि जहां-जहां घरों के ऊपर से तार गुजर रहे हैं, वहां से स्ट्रीट लाइट की डाले हटाई जाएं, ताकि आगे कोई दुर्घटना न हो।”
अतिरिक्त तहसीलदार ललित सक्सेना ने कहा—
“मामला हमारे संज्ञान में आया है। हम नगर परिषद एवं विद्युत मंडल से पूरी जानकारी लेकर नियमानुसार उचित कार्रवाई करेंगे।”
जनता की मांग।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द छतों के ऊपर से गुजर रहे पुराने बिजली तारों को हटाकर सुरक्षित मार्ग से शिफ्ट कराना चाहिए।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे।
निवासियों का कहना है कि
“हर घर के ऊपर मौत बनकर लटक रहे ये बिजली तार किसी भी वक्त हादसे का कारण बन सकते हैं। जब तक इन्हें हटाया नहीं जाता, तब तक हर परिवार असुरक्षित है।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण