अचेत अवस्था में मिली महिला को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, परिवार से मिलाया।

नसीमखान सांची
सांची,, आज सुबह सांची पुलिस को सूचना मिली कि हेडगेवार कॉलोनी स्थित बस प्रतीक्षालय पर एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस की 112 डायल वाहन मौके पर पहुंची और आरक्षक ओमप्रकाश लोधी एवं पायलट नीलेश रजक ने स्थानीय रहवासियों और राहगीरों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का उपचार प्रारंभ किया। होश में आने पर महिला ने बताया कि वह रास्ता भटकने के कारण यहां पहुंच गई थी। पूछताछ में उसकी पहचान राजबाई अहिरवार (39 वर्ष) पत्नी मलखान सिंह अहिरवार, निवासी हांसुआ, जिला विदिशा के रूप में हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके परिजनों को सूचना दी, जो सांची पहुंचकर महिला को अपने साथ ले गए।
सांची पुलिस की यह तत्परता जनसेवा की मिसाल प्रस्तुत करती है। पुलिस के 112 वाहन न केवल गश्त पर रहते हैं, बल्कि दुर्घटनाग्रस्त या जरूरतमंद लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कई बार पुलिस कर्मी भटके हुए बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने अथवा किराया न होने पर मदद करने जैसे मानवीय कार्य करते हुए भी देखे जाते हैं।
ऐसे संवेदनशील और सेवा भाव से ओतप्रोत पुलिस कर्मियों की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण