नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में GEM पोर्टल के संबंध में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला का भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह तथा कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हैं। कार्यशाला के शुभारंभ के पहले संभागायुक्त द्वारा कलेक्ट्रेट भवन में स्वच्छता का अवलोकन किया गया। साथ ही निर्वाचन कार्यालय में रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण भी किया गया।






