नसीमखान सांची, रायसेन
जिले के गैरतगंज जनपद के ग्राम सांकल में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने भ्रमण के दौरान शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षकों, कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या, नियमित आने वाले विद्यार्थियों तथा शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और पाठ्य पुस्तक में से प्रश्न भी पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह पूरी लगन से पढ़ाई करें। अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।






