नसीमखान सांची
सांची,, नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह-शाम शीतलहर के चलते आमजन ठिठुरते नज़र आ रहे हैं। लोग जहां गर्म कपड़े और ऊनी वस्त्रों में खुद को ढँककर ठंड से बचाव का प्रयास कर रहे हैं, वहीं फुटपाथ, बसस्टैंड और स्टेशन परिसर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले निराश्रित फटे-पुराने कपड़ों में ही सर्दी से जूझते दिखाई देते हैं।
नगरभर में कहीं भी अलाव की कोई प्रभावी व्यवस्था देखने को नहीं मिली, जिससे गरीब और बेसहारा लोगों के सामने मुश्किलें और बढ़ गई हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि शीघ्र ही प्रशासन द्वारा ठंड से बचाव की व्यवस्था नहीं की गई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।
तेज़ी से बढ़ती ठंड प्रशासन की तत्परता की मांग कर रही है।मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम और अधिक ठंडा होने की संभावना बनी हुई है।






