वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनीं तनवी श्रीवास्तव, नगर परिषद कार्यालय में हुआ सम्मानअध्यक्ष पप्पू रेवाराम बोले—यह सफलता पूरे नगर के लिए गर्व का विषय है।

नसीमखान सांची
सांची,, नगर के शिक्षक रहे हेमंत श्रीवास्तव की पुत्री कु. तनवी श्रीवास्तव के भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर चयन होने से सांची नगर में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर नगर परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तनवी का पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने तनवी को बधाई देते हुए कहा कि, “कु. तनवी श्रीवास्तव का वायुसेना में चयन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सांची नगर के लिए गौरव का विषय है। यह सिद्ध करता है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।”
उन्होंने आगे कहा कि तनवी की यह उपलब्धि नगर के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
इस अवसर पर सुनील जैन ने कहा कि कु. तनवी ने अपनी योग्यता और मेहनत के बल पर सफलता अर्जित कर नगर व जिले का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में रघुवीर सिंह चौहान, राजीव श्रीवास्तव, दिनेश उपाध्याय, सेवानिवृत्त एसडीओ प्रेम प्रकाश राय, सुशील त्रिवेदी, बैंक प्रबंधक जुगल किशोर राय सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने तनवी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
तनवी श्रीवास्तव की सफलता सांची के छात्रों के लिए नई प्रेरणा बनकर उभरी है।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा