नसीमखान
सांची,,, नगर की महाबोधि सोसायटी सांची मे आज महाबोधि सोसायटी के बिहाराधिपति पूज्य वानगल उपतिस्स नायक थैरो का 76 वां जन्मदिन कडाके की ठंड दूर करने काढा वितरित किया इसके साथ ही गरीबों में कंबल बाटे गए तथा खाद्य सामग्री वितरण कर मनाया गया । बताया जाता हैं जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी श्री थैरो को फोन पर बधाई दी है एवं उनके दीर्घायु की कामना की ।तथा इस कडाके की ठंड से बचने उपाय सुझाये गये ।इस अवसर पर उपस्थित सांची सोसायटी प्रभारी वानगल विमलतिस्स नायक थैरो सहित अन्य बौद्ध भिक्षु भी उपस्थित रहे ।तथा सोसायटी के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित हुए।






