नसीमखान सांची
सांची,,, विद्धुत वितरण कंपनी द्वारा विद्दुत विवादों के निपटारे के लिए उपभोक्ताओं को समाधान योजना का लाभ पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी है अब एक बार फिर समाधान योजना का लाभ पहूचाने अवधि बढा दी गई है ।
जानकारी के अनुसार नगर सहित क्षेत्र भर मे विद्धुत वितरण कंपनी द्वारा विद्धुत बकाया दार उपभोक्ताओं को हर संभव योजना का लाभ उपलब्ध कराने निरंतर प्रयास जारी है बकाया दारो का बोझ कम करने कंपनी द्वारा समाधान योजना लागू की थी हालांकि इस योजना का लाभ अनेक उपभोक्ताओं तक पहुंच भी गया है तथा शेष उपभोक्ताओं मे समयावधि पूरी होने पर चिंता बढ गई थी परन्तु मंडल द्वारा शेष उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने की दिशा में कदम उठाते हुए समाधान योजना की अवधि में सुविधा उपलब्ध कराने बढोत्तरी कर 31 जनवरी 2026 कर दिया गया है इस योजना अंतर्गत पूर्व में 60 प्रतिशत तक सरचार्ज माफी योजना का उपभोक्ताओं को लाभ पहुचाया गया था अब एक बार फिर अवधि बढाने के साथ ही सरचार्ज माफी 100 प्रतिशत तक कर दी गई है परन्तु इस योजना का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जो तीन माह से अधिक बकाया दार होगें तीन माह तक के बकाया दार इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे ।इस प्रकार बकाया दारो को मंडल द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जिसका लाभ इस समयावधि मे उपभोक्ता उठा सकते है ।
इसके साथ ही मंडल द्वारा उपभोक्ताओं को सचेत किया गया है कि विद्धुत मीटर अथवा विद्धुत लाइन से छेड़छाड़ न की जाये तथा छेड़छाड़ करने पर मंडल की टीम अथवा बिजलेंस टीम द्वारा पाये जाने पर स्वयं उपभोक्ता जिम्मेदार होंगे तथा तब उपभोक्ताओं की दलील नहीं मानी जायेगी ।स्मार्ट मीटर स्वयं उपभोक्ताओं की चौकीदार के रूप में होगा ।यह मीटर उपभोक्ता की बिजली संबंधित जानकारी भोपाल संभाग मंडल तक पहुंचा रहा है यहाँ तक कि मीटर अथवा लाइन में किस प्रकार की छेड़छाड़ की जा रही है सम्पूर्ण जानकारी मंडल भोपाल तक पहुंच जायेगी साथ ही लाइन की गतिविधि भी पहुंच जायेगी।इस स्थिति में उपभोक्ता द्वारा विद्धुत कर्मचारियों पर किसी भी प्रकार के दोष को मान्य नहीं किया जायेगा ।मंडल ने सभी बकाया दार उपभोक्ताओं से अपील की है कि समाधान योजना का तत्काल लाभ उठायें मे मंडल की ओर से मिलने वाली छूट का फायदा लेकर मंडल को सहयोग दें।






