नसीमखान सांची
सांची| नगर में 19जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सोमवार बैठक हुई। 15 मोहल्लों की व्यवस्था समिति बनाई गई है। कार्यक्रम समिति ने बताया बैठक में मंगलवार दोपहर रामलीला मैदान में हिन्दू सम्मेलन हेतु भूमि पूजन किया जाएगा समिति भूमिपूजन व ध्वज स्थापना का निर्णय लिया गया।
बताया सम्मेलन से पहले मोहल्ला समिति के स्वयंसेवक घर-घर पीले अक्षत रख हिंदू जनों को न्यौता देंगे। सम्मेलन स्थल रामलीला मैदान में किया जाएगा और क्षेत्र सहित नगर में भगवा ध्वज फहराएंगे। हिन्दू सम्मेलन 19, जनवरी किया जाएगा जिसमें संत समाज बड़े भक्तों को वक्ताओं को सम्बोधित करेंगे आयोजन से पहले सम्मेलन की बैठक, भंडारा, पेयजल, टेंट आदि की तैयारियां चल रही है।






