कलेक्टर ने किया संघमित्रा पत्रकार संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन।कलेक्टर, एसपी, एसडीएम व नगर परिषद अध्यक्ष ने पत्रकार संघ के प्रयास को बताया सराहनीय कदम।

नसीमखान सांची
सांची,, प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी संघमित्रा पत्रकार संघ द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
विमोचन के दौरान कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि पत्रकारों द्वारा इस प्रकार का सूचनात्मक एवं सामाजिक उपयोगिता से जुड़ा प्रकाशन एक प्रशंसनीय पहल है, जो आमजन के लिए उपयोगी सिद्ध होता है।
जानकारी के अनुसार सांची से संचालित संघमित्रा पत्रकार संघ द्वारा यह कैलेंडर पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से प्रकाशित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार शैंडे के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों ने कलेक्टर से भेंट कर उन्हें संघ की गतिविधियों से अवगत कराया।
इसके पश्चात कैलेंडर की प्रतियां पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे, जिला जनसंपर्क अधिकारी अनुभा सिंह तथा एसडीएम मनीष शर्मा को भेंट की गईं। सभी अधिकारियों ने संघ के इस प्रयास को प्रशंसनीय कदम बताते हुए शुभकामनाएं दीं।
वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम द्वारा परिषद कार्यालय में कैलेंडर का विमोचन करते हुए कहा गया कि पत्रकार संघ द्वारा वर्षों से किया जा रहा यह कार्य सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ है, जो जनहित में उपयोगी है। उन्होंने संघ पदाधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा जनपद पंचायत सीईओ शंकर पांसे को भी कैलेंडर की प्रति भेंट की गई।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि यह वार्षिक कैलेंडर पिछले 15 वर्षों से लगातार प्रकाशित किया जा रहा है तथा इसे विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क वितरित किया जाता है।
प्रशासनिक अधिकारियों की सराहना ने संघमित्रा पत्रकार संघ के इस प्रयास को और अधिक सार्थक बना दिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    नसीमखान सांची सांची,,,इन दिनों नगर में अतिक्रमण का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे सांची की पहचान और छवि पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। नगर की प्रमुख सड़कें…

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    नसीमखान सांचीसांची,,,जहाँ ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर सरकारों द्वारा लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहीं सीमित आर्थिक संसाधनों और बजट के बावजूद सांची का स्तूप परिसर स्वच्छता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    विदिशा की बेटी इशिका मीणा करेंगी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व, शूटिंग बॉल में दिखाएंगी दमखम

    • By admin
    • February 3, 2026
    • 5 views
    विदिशा की बेटी इशिका मीणा करेंगी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व, शूटिंग बॉल में दिखाएंगी दमखम

    सांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से संपन्न, भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रविदास धर्मशाला में हुआ मुख्य आयोजन, क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु, नगर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    सांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से संपन्न, भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रविदास धर्मशाला में हुआ मुख्य आयोजन, क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु, नगर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    सांची में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती।अहिरवार समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन, शोभायात्रा में क्षेत्रभर से उमड़ेगा जनसैलाब।

    सांची में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती।अहिरवार समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन, शोभायात्रा में क्षेत्रभर से उमड़ेगा जनसैलाब।

    बेटियों ने रचा इतिहास: बबली-जमना लावरिया ने सीनियर नेशनल रोइंग में जीता सिल्वर।पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, मध्य प्रदेश और रायसेन का नाम रोशनकिया।

    बेटियों ने रचा इतिहास: बबली-जमना लावरिया ने सीनियर नेशनल रोइंग में जीता सिल्वर।पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, मध्य प्रदेश और रायसेन का नाम रोशनकिया।