सृजन सामुदायिक पुलिस योजना के तहत उचेर में किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण कार्यक्रम का शुभारंभ।थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी ने 15 दिवसीय जागरूकता अभियान का किया आगाज़, छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश ।

नसीमखान सांची
सांची,,,
किशोर-किशोरियों को सशक्त एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से सृजन सामुदायिक पुलिस योजना अंतर्गत कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत उचेर के पंचायत भवन में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी श्री जे.पी. त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होती है, जहां सही मार्गदर्शन, शिक्षा और जागरूकता से युवा अपने भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बना सकते हैं। उन्होंने बच्चों से नशे, अपराध और भ्रामक गतिविधियों से दूर रहकर शिक्षा, खेल और संस्कारों को जीवन में अपनाने की अपील की।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 15 दिनों तक लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच अरविंद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी कदम बताया।
सृजन योजना के माध्यम से पुलिस की यह पहल किशोर-किशोरियों को सही दिशा देकर एक सुरक्षित और सशक्त समाज की नींव रख रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    नसीमखान सांची रायसेनसांची,,,साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास एवं विभिन्न योगिक क्रियाओं का आयोजन किया गया। योग एवं आयुर्वेद विभाग के छात्रों, शिक्षकों,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।