नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल 25 जनवरी 2026 को रायसेन जिले में हलाली डैम के समीप स्थित बृजमोहन रामकली गौ–संरक्षण केंद्र में गौ–गोपाल मंदिर एवं गौ–स्तंभ स्थापना का भूमिपूजन करेंगें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 25 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 01 बजे सम्राट अशोक सागर बांध(हलाली डैम) पहुंचेंगे तथा यहां बृजमोहन रामकली गौ–संरक्षण केंद्र में गौ–गोपाल मंदिर एवं गौ–स्तंभ स्थापना का भूमिपूजन करेंगें। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल अपरान्ह 03 बजे सागर हेतु प्रस्थान करेंगे।






