कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम सम्पन्नकलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा एसपी श्री गुप्ता ने नवीन मतदाताओं को प्रदान किए इपिक कार्डमतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रदान किए प्रशस्ति पत्र

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन
रायसेन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा एसपी श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उपस्थित मतदाताओं को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए शुद्ध एवं पूर्ण मतदाता सूची होना आवश्यक है, इसके लिए बीएलओ, सुपरवाईजर और अन्य अधिकारी-कर्मचारी लगातार कार्य करते हैं। इसमें बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, चाहे मतदाता सूची में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन करने आदि के लिए फार्म प्राप्त करना, एकत्रित कर दर्ज करना तथा आगामी कार्यवाही हेतु प्रेषित करना हो। यह सबसे संवदेनशील और कठिन कार्य होता है जिसे बीएलओ पूर्ण करते हैं।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि बीएलओ तथा अन्य संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत का ही परिणाम होता है कि साल दर साल मतदाता सूची का शुद्धिकरण होता है। उन्होंने कहा कि मतदाता का सबसे अहम कर्तव्य होता है कि वह मतदान अवश्य करे। रायसेन जिले में चुनावों में मतदान प्रतिशत में लगातार वृद्धि हुई है, पहले जहां 60 प्रतिशत के आसपास मतदाता होता था, अब 80 प्रतिशत तक मतदान हो रहा है तथा इसे और बढ़ाना है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवीन मतदाताओं से कहा कि मतदाता के रूप में उनकी एक नई पारी की शुरूआत हो रहा है। मतदाताओं को प्रत्येक निर्वाचन में बिना किसी भय, दबाव या लालच के स्वतंत्र रूप से मतदान करना चाहिए! यह देश के नागरिक के रूप में सभी का कर्तव्य और जवाबदारी भी है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता ने भी मतदाताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल द्वारा नवीन मतदाताओं को इपिक कार्ड प्रदान किए गए। इसके साथ ही मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर एसडीएम, तहसीलदार, सुपरवाइजर, बीएलओ तथा मतदाता उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा