नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायसेन में वार्ड क्रमांक-04 कलेक्ट्रेट कॉलोनी स्थित शासकीय हाईस्कूल में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता तथा श्री राकेश शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया गया। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री श्री पंवार तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया।






