लोकतंत्र का लोकोत्सव ‘‘भारत पर्व‘‘ सम्पन्नदेशभक्ति गीतों और निमाड़ी लोकशैली के गीतों ने बांधा समां

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
गणतंत्र दिवस की संध्या में रायसेन स्थित वन परिसर में मप्र शासन के संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन और जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए गए लोकतंत्र का लोकोत्सव “भारत पर्व“ का जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों द्वारा भारत पर्व में अपनी प्रस्तुती देने आए लोक कलाकारों का शॉल पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, एसडीएम श्री मनीष शर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।
भारत पर्व में सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा दी गईं देशभक्ति गीतों और लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारत पर्व की पहली कड़ी में इल्यूजन थियेटर आर्टस एण्ड कल्चर संस्थान से गायक कलाकार डॉ रंजीत, महिमा पाण्डेय, अमित सिठा, मोहिनी तथा उनके साथियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीत दिल दिया है, जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए……, जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा……, मेरा रंग दे बसंती चोला…… सहित अन्य देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात लोकगंजन नाट्य संस्थान के लोकगायक/रंगनिर्देशक श्री प्रवीण चौबे और उनके साथियों की निमाड़ी आदिवासी लोकशैली के गीतों तथा टंट्या मामा के यशोगान आधारित लोकगीतों की प्रस्तुति पर पूरा हॉल श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भारत पर्व के समापन अवसर पर एसडीएम श्री मनीष शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

वन परिसर में लगाई गई विकास प्रदर्शनीरायसेन स्थित वन परिसर में आयोजित लोकतंत्र का लोकोत्सव “भारत पर्व“ के दौरान विकास प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने अवलोकन किया। विकास प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यो की जानकारी दी गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    नसीमखान सांची सांची,,,इन दिनों नगर में अतिक्रमण का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे सांची की पहचान और छवि पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। नगर की प्रमुख सड़कें…

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    नसीमखान सांचीसांची,,,जहाँ ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर सरकारों द्वारा लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहीं सीमित आर्थिक संसाधनों और बजट के बावजूद सांची का स्तूप परिसर स्वच्छता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    विदिशा की बेटी इशिका मीणा करेंगी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व, शूटिंग बॉल में दिखाएंगी दमखम

    • By admin
    • February 3, 2026
    • 5 views
    विदिशा की बेटी इशिका मीणा करेंगी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व, शूटिंग बॉल में दिखाएंगी दमखम

    सांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से संपन्न, भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रविदास धर्मशाला में हुआ मुख्य आयोजन, क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु, नगर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    सांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से संपन्न, भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रविदास धर्मशाला में हुआ मुख्य आयोजन, क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु, नगर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    सांची में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती।अहिरवार समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन, शोभायात्रा में क्षेत्रभर से उमड़ेगा जनसैलाब।

    सांची में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती।अहिरवार समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन, शोभायात्रा में क्षेत्रभर से उमड़ेगा जनसैलाब।

    बेटियों ने रचा इतिहास: बबली-जमना लावरिया ने सीनियर नेशनल रोइंग में जीता सिल्वर।पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, मध्य प्रदेश और रायसेन का नाम रोशनकिया।

    बेटियों ने रचा इतिहास: बबली-जमना लावरिया ने सीनियर नेशनल रोइंग में जीता सिल्वर।पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, मध्य प्रदेश और रायसेन का नाम रोशनकिया।