अशोक सोनी बरेली ,रायसेन
निराहार महाव्रत धारण किए पूज्य संत श्री दादा गुरु जी महाराज के सान्निध्य में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा के दौरान सिवनी घाट पर भक्तजनों के साथ पावन संवाद हुआ।
इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से माँ नर्मदा को स्वच्छ, निर्मल एवं पवित्र बनाए रखने का आग्रह किया। यह केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारा नैतिक दायित्व भी है। प्रत्येक भक्त संकल्प ले कि घाटों पर स्वच्छता बनाए रखे, प्लास्टिक का उपयोग न करे और जन-जागरण में सहभागी बने।
इस अवसर पर 1800 दिनों से अखण्ड निराहार तप में लीन गुरुदेव का स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। माँ नर्मदा की कृपा सभी पर बनी रहे — यही कामना है।





