फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों के बिजली कनेक्शन काटे, बकायादारों पर भी कार्रवाईग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का समय तय, दो हजार से अधिक बकाया वालों से वसूली अभियान तेज।

नसीमखान सांची
सांची,,,खेतों में खड़ी और लगभग तैयार फसलों को आगजनी जैसी घटनाओं से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विद्युत मंडल ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मंडल द्वारा खेती के लिए दिए गए कई बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से विच्छेद कर दिए गए हैं, ताकि फसलों के बीच से गुजरने वाली बिजली लाइनों से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
विद्युत विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का समय भी निर्धारित कर दिया है। साथ ही किसानों और ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे फसलों के बीच से बिजली लाइन में अवैध तार न डालें और बिजली लाइनों से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें।
इधर विभाग ने बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए भी अभियान तेज कर दिया है। जिन उपभोक्ताओं पर दो हजार रुपये से अधिक की राशि बकाया है, उन्हें जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में भुगतान नहीं करने वालों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि मार्च माह में मंडल ने लगभग तीन करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत कर्मचारी गांव-गांव जाकर घर-घर बकाया राशि वसूलने में जुटे हुए हैं।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बकाया राशि जमा कर अनावश्यक असुविधा से बचें।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा