रामनवमी पर सांची में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, मंदिरों पर चढ़े भगवा ध्वज।चैत्र नवदुर्गा की मान्यता के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से मनाया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव।

नसीमखान सांची
सांची,,, चैत्र मास की नवदुर्गा के पावन अवसर एवं रामनवमी पर्व पर सांची नगर में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, जिसे लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया।
सुबह से ही नगर के प्रमुख मंदिरों—शिव मंदिर चौराहा, हनुमान मंदिर थाना प्रांगण, कानाखेड़ा माता मंदिर एवं दुर्गा मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर मंदिरों पर भगवा ध्वज चढ़ाए और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा भगवा ध्वज अर्पित कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।
रामनवमी के इस पावन पर्व पर सांची नगर श्रद्धा, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा