नसीमखान सांची
सांची, सलामतपुर, विदिशा सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, शोभायात्रा में महिलाओं-बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी
सांची,,,,
सांची के समीपवर्ती ग्राम गुलगांव, दौलतगंज स्थित 1008 श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन के तहत घट यात्रा, बेदी शुद्धि एवं विनायक यंत्र स्थापना का कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पंडित डॉ. महेंद्र जैन द्वारा विधि-विधान से बेदी शुद्धि एवं श्री विनायक यंत्र की स्थापना कराई गई। घट यात्रा की शुरुआत 1008 श्री परमानंद दिगंबर जैन मंदिर, किरी मोहल्ला (विदिशा) से हुई, जो गुलगांव पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में सांची, सलामतपुर, विदिशा और आमखेड़ा सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं एवं बच्चों ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से शोभायात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री गौरी शंकर जैन, राजमल जैन (एडवोकेट), सूरजमल जैन, मोनू भैया, भैयालाल जैन, पवन जैन, मनोज जैन, अशोक जैन एवं पारस जैन सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आरती कर धर्मलाभ लिया।
बताया गया कि गुलगांव के प्राचीन वैभव को पुनर्स्थापित करने की दिशा में मंदिर परिसर में पुनः धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत की जा रही है। इसी क्रम में मंदिर प्रारंभ से पूर्व श्री विनायक यंत्र की स्थापना की गई, जिससे यह मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।
कार्यक्रम में विदिशा के विभिन्न जैन मंदिरों के अध्यक्षों सहित सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष बडू चौधरी, संजय सेठ, प्रदीप जैन, गौरव जैन, लल्लूलाल जैन (एडवोकेट), विकास जैन, अभिषेक जैन, अमोल जैन, अमित जैन, आशीष जैन, राजकुमार जैन, पीयूष जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
महिला मंडल से रचना जैन, सोनिया जैन, रश्मि जैन एवं रानी जैन सहित अन्य महिलाओं की भी सक्रिय सहभागिता रही।





