उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए सहज-सुगम व्यवस्था की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नसीमखान सांची, रायसेन


मुख्यमंत्री कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से संपूर्ण व्यवस्था पर रखी जाएगी नजर
गेहूँ उपार्जन व्यवस्था में सामाजिक और सेवा भारती संस्थाएं भी करें सहयोग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान और स्वयंसेवी संस्थाओं से किया वर्चुअल संवाद

रायसेन,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 9 अप्रैल से गेहूँ खरीदी आरंभ हो रही है। उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए सहज-सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सभी कलेक्टर्स और एसडीएम को दिए गए हैं। उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए पेयजल और छायादार स्थान की व्यवस्था की जा रही है। गेहूँ उपार्जन जैसी महत्वपूर्ण और व्यापक गतिविधि में सामाजिक और सेवाभावी संस्थाएं भी सहयोग करें। प्रदेश में वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर फैसले लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह विचार किसान और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल संवाद के दौरान व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। गेहूँ की प्रति क्विंटल कीमत को वर्तमान स्तर तक लाना बड़ी चुनौती थी, हम इसे 2700 रूपये प्रति क्विंटल तक ले जाएंगे। किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलवाना हमारी प्रतिबद्धता है। हम जनता की सेवा करना चाहते हैं, इसी उद्देश्य से उपार्जन केंद्रों पर गेहूँ खरीदी की बेहतर व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर हेल्प डेस्क स्थापित किये जा रहे हैं, जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से संपूर्ण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी। उपार्जन केंद्रों पर पंपलेट और होर्डिंग के द्वारा भी किसानों को व्यवस्था के संबंध में जानकारियां देने के निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2026 से किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों को उनके कल्याण तथा हित से जुड़ी शासन की योजनाओं से भी अवगत कराया जाए।

  • editornaseem

    Related Posts

    रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक होगा तीन दिवसीय कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का आयोजनप्रचार वाहनों के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है आयोजन की जानकारी

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन, कृषक कल्याण वर्ष-2026 में रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक “उन्नत कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिले में प्रचार वाहनों के माध्यम…

    सिलवानी वन परिक्षेत्र में सागौन वनोपज जप्त की गई

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन, वनमण्डल अधिकारी सामान्य रायसेन श्रीमती प्रतिभा शुक्ला के निर्देशन में उप वन मण्डलाधिकारी सामान्य सिलवानी इन्दर सिंह बारे के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी सामान्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक होगा तीन दिवसीय कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का आयोजनप्रचार वाहनों के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है आयोजन की जानकारी

    रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक होगा तीन दिवसीय कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का आयोजनप्रचार वाहनों के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है आयोजन की जानकारी

    सिलवानी वन परिक्षेत्र में सागौन वनोपज जप्त की गई

    सिलवानी वन परिक्षेत्र में सागौन वनोपज जप्त की गई

    जिले में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बुधवार को बेगमगंज जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कोकलपुर में प्राचीन तालाब की पाल की मरम्मत का कार्य

    जिले में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बुधवार को बेगमगंज जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कोकलपुर में प्राचीन तालाब की पाल की मरम्मत का कार्य

    उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए सहज-सुगम व्यवस्था की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए सहज-सुगम व्यवस्था की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिल्हारी की समीक्षा बैठक संपन्न।

    जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिल्हारी की समीक्षा बैठक संपन्न।

    तहसील कार्यालय तीन किमी दूर होने से बढ़ी किसानों की परेशानी, समय और खर्च की दोहरी मार।सांची से आमखेड़ा शिफ्ट होने के बाद भटक रहे ग्रामीण, एक ही काम के लिए लगाने पड़ रहे कई चक्कर

    तहसील कार्यालय तीन किमी दूर होने से बढ़ी किसानों की परेशानी, समय और खर्च की दोहरी मार।सांची से आमखेड़ा शिफ्ट होने के बाद भटक रहे ग्रामीण, एक ही काम के लिए लगाने पड़ रहे कई चक्कर