हर घर जल के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम: सांची में क्लस्टर कार्यशाला से मजबूत होगी जल आपूर्ति व्यवस्था।

नसीमखान सांची
जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण एक मंच पर; सामुदायिक भागीदारी से जल जीवन मिशन को मिलेगी गति।
सांची,,, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मध्य प्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई भोपाल अंतर्गत वारना डेम समूह जल प्रदाय योजना के तहत जनपद पंचायत सांची में क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सहायक संस्था हेल्प रेज होल्डिंग हैंड्स टू हेल्प द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शंकर नामदेव पांसे एवं एपीओ श्री प्रवीण त्रिपाठी की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। इसके साथ ही बीपीओ श्री अजय असईया, एनआरएलएम ब्लॉक प्रबंधक श्री विद्याभूषण पांडे, स्वच्छ भारत मिशन से श्रीमती रंजना भारत, एसक्यूसी/एएमसीएम श्रीमती रुचि सक्सेना एवं सुश्री माधवी रैकवार, तकनीकी विभाग से एई श्री शिवम श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मानपुर क्लस्टर की ग्राम पंचायतों से सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं VWSC समिति के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यशाला में जल आपूर्ति योजना के संचालन, रखरखाव एवं संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर इसकी निगरानी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि जब तक योजनाओं में जनभागीदारी नहीं होगी, तब तक उनका पूर्ण लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच सकता। इस पहल से न केवल पेयजल की उपलब्धता बेहतर होगी, बल्कि योजनाओं की दीर्घकालीन सफलता भी सुनिश्चित होगी।
सांची क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में जल संकट के समाधान की दिशा में यह कार्यशाला एक मजबूत आधार साबित हो सकती है। भविष्य में इस तरह के आयोजनों से जल जीवन मिशन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के श्री वैभव चौरसिया एवं श्री अनिल चौबे ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। भोजन उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।
“जब जनता जुड़ती है, तभी योजनाएं जमीनी हकीकत बनती हैं।”

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा