सांची विकासखंड में निकला प्रचार रथ, किसानों को उन्नत कृषि मेले का दिया आमंत्रण।11 से 13 अप्रैल तक रायसेन दशहरा मैदान में होगा आयोजन, गांव-गांव पहुंचकर दी जा रही जानकारी

नसीमखान सांची
सांची,,,
सांची विकासखंड में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने और उन्हें कृषि मेले में भागीदारी के लिए प्रेरित करने हेतु प्रचार रथ का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सी.एल. अहिरवार, कृषि विकास अधिकारी माधवी गौर एवं मंगल सिंह उच्यारिया उपस्थित रहे।
प्रचार रथ ने सांची नगर परिषद सहित ग्राम पंचायत ढकना, चपना, ऊचेर, मड़वाई, गुलगांव, बांसखेड़ा, सिलवाह आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर किसानों को 11 से 13 अप्रैल तक रायसेन के दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले उन्नत कृषि मेले की जानकारी दी। अधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, जैविक खेती एवं शासकीय योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सीएल अहिरवार ने बताया कि “उन्नत कृषि मेले का उद्देश्य किसानों को नवीन तकनीकों, कृषि यंत्रों एवं फसलों की उन्नत किस्मों से परिचित कराना है। इस मेले में विशेषज्ञों द्वारा किसानों को सीधे मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। अधिक से अधिक किसान इसमें भाग लेकर लाभ उठाएं।”
गांव-गांव पहुंच रहा प्रचार रथ, किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    हर घर जल के लक्ष्य की ओर सांची में बड़ा कदम, क्लस्टर कार्यशाला का सफल समापन।जनपद पंचायत सभागार में तीन दिवसीय आयोजन सम्पन्न, जनभागीदारी पर दिया गया विशेष जोर

    नसीमखान सांचीसांची,,,ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मध्य प्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई भोपाल अंतर्गत वारना डेम समूह जल प्रदाय योजना के तहत जनपद…

    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत चिल्हारी में कलश पूजन कर किया गया श्रमदान

    अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री प्रत्यशु श्रीवास्तव ने कलश पूजन अर्चन कर किया श्रमदान। रिपोर्ट राजर्षि मिश्राप्रदेश में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर घर जल के लक्ष्य की ओर सांची में बड़ा कदम, क्लस्टर कार्यशाला का सफल समापन।जनपद पंचायत सभागार में तीन दिवसीय आयोजन सम्पन्न, जनभागीदारी पर दिया गया विशेष जोर

    हर घर जल के लक्ष्य की ओर सांची में बड़ा कदम, क्लस्टर कार्यशाला का सफल समापन।जनपद पंचायत सभागार में तीन दिवसीय आयोजन सम्पन्न, जनभागीदारी पर दिया गया विशेष जोर

    सांची विकासखंड में निकला प्रचार रथ, किसानों को उन्नत कृषि मेले का दिया आमंत्रण।11 से 13 अप्रैल तक रायसेन दशहरा मैदान में होगा आयोजन, गांव-गांव पहुंचकर दी जा रही जानकारी

    सांची विकासखंड में निकला प्रचार रथ, किसानों को उन्नत कृषि मेले का दिया आमंत्रण।11 से 13 अप्रैल तक रायसेन दशहरा मैदान में होगा आयोजन, गांव-गांव पहुंचकर दी जा रही जानकारी

    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत चिल्हारी में कलश पूजन कर किया गया श्रमदान

    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत चिल्हारी में कलश पूजन कर किया गया श्रमदान

    ग्राम चिल्हारी में दीवार लेखन कर दिया गया जल संरक्षण का संदेश

    हर घर जल के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम: सांची में क्लस्टर कार्यशाला से मजबूत होगी जल आपूर्ति व्यवस्था।

    बूंद बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण क्षेत्रीय जन