औचक निरीक्षण में कलेक्टर ने परखी गेहूं खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाएं।सांची सहित आसपास क्षेत्रों के केंद्रों पर पहुंचकर किसानों से की चर्चा, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि जताई।

नसीमखान सांची
सांची,,, जिले में चल रही गेहूं खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने गुरुवार को सांची नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्थापित तुलाई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने एसजीएज वेयरहाउस स्थित शासकीय खरीदी केंद्र सांची पहुंचकर तुलाई व्यवस्था, भंडारण और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी जानीं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।
इसके अलावा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सलामतपुर, बेरखेड़ी सहित अन्य खरीदी केंद्रों का भी निरीक्षण कर गेहूं की गुणवत्ता का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला सहकारी बैंक के श्री बाघमारे, आकाशदीप सिंह चौहान (विस्तार अधिकारी), श्रीमती पूनम भट्टी, सांची सहकारी समिति प्रबंधक नरेश राजपूत, सलामतपुर समिति प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशासन की सक्रियता से खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं बेहतर रखने का भरोसा मजबूत होता नजर आ रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा