वार्ड-1 में सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी गिट्टी।तकनीकी निगरानी के अभाव में हो रहे निर्माण कार्य, नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

नसीमखान सांची
सांची,,,
नगर में चल रहे सीसी रोड और भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड क्रमांक 1 में हाल ही में बने सीसी रोड की गिट्टी कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, नगर में इन दिनों विभिन्न निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, लेकिन इन कार्यों की तकनीकी निगरानी नदारद है। उपयंत्री की अनुपस्थिति में किए जा रहे निर्माण कार्यों के चलते गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।
ताजा मामला वार्ड क्रमांक 1 में शनि पटेल के घर के सामने बने सीसी रोड का है। यह सड़क कुछ ही दिन पहले बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के थोड़े समय बाद ही इसकी गिट्टी उखड़ने लगी। इससे वार्डवासियों में रोष व्याप्त है। वार्ड वासियों का कहना है कि वर्षों बाद इस मार्ग पर सीसी रोड की सुविधा मिली, लेकिन निर्माण एजेंसी ने बिना किसी तकनीकी देखरेख के जल्दबाजी में काम पूरा कर दिया, जिसका नतीजा अब सामने आ रहा है।
बताया जाता है कि नगर परिषद में लंबे समय से उपयंत्री का अभाव बना हुआ है। कुछ समय के लिए अस्थायी व्यवस्था जरूर की गई थी, लेकिन वह भी हटा दी गई। ऐसे में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, माप और भुगतान की प्रक्रिया पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
इस पूरे मामले ने नगर में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी संदेह खड़ा कर दिया है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार:
नगर परिषद सांची के अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने कहा कि वर्तमान में उपयंत्री की कमी है। संबंधित सीसी रोड निर्माण की जांच कराई जाएगी। यदि निर्माण में गुणवत्ता की कमी पाई जाती है तो भुगतान पर रोक लगाई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जब निगरानी ही कमजोर हो, तो विकास की सड़कें भी भरोसेमंद नहीं रह पातीं।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा