रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग
जयसिंहनगर बिष्णु के छठवें अवतार भगवान परशु राम की जयन्ती स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर मे बडे धूमधाम से मनाई गयी। ब्राह्मण समाज जयसिंहनगर के तत्वावधान मे अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। मंदिर परिसर मे उपस्थित भक्तो द्वारा अनवरत सुंदरकांड का पाठ किया गया। ब्राह्मण समाज द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में सामूहिक हवन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें उपस्थित जनों द्वारा हवन कर विश्व कल्याण की कामना की गई। भगवान परशुराम की आरती के पश्चात ब्राह्मण समाज द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल एवं प्रवीण्य सूची में स्थान पाने वाले
छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा दीक्षा मिश्रा पिता नरेंद्र मिश्रा हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में विकासखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कंचन प्रजापति पिता मनोज प्रजापति सीबीएसई 10th की परीक्षा में कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आदित्य गौतम पिता अरुण गौतम एवं हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में जिले में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली जानवी उपाध्याय पिता कृष्ण कुमार उपाध्याय का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज जैसीनगर के अध्यक्ष श्री सनत कुमार पांडे श्री रामनिवास प्यासी श्री परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय के प्राचार्य श्री धर्मेंद्र द्विवेदी अरुण गौतम दीपक पयासी रामनारायण पांडे मनोज द्विवेदी कमला मिश्रा इंद्रजीत मिश्र शातिका प्रसाद तिवारी राजेंद्र द्विवेदी ओम प्रकाश शुक्ला देवाप्यासी नीरज मिश्रा मनोज मिश्रा नीरज शर्मा राजेंद्र शर्मा शारदा प्रसाद द्विवेदी मुनीष द्विवेदी पंकज पांडे सहित श्रद्धालु जनउपस्थित रहे।





