नशे में विवाद के बाद बेटे ने की पिता की हत्या, गांव में सनसनी।उचेर गांव में देर रात हुई वारदात, पुलिस ने आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार

नसीमखान सांची
सांची,,,नगर से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित समीपस्थ ग्राम उचेर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां नशे में हुए विवाद के बाद बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम उचेर निवासी सुमित साहू (20 वर्ष) ने अपने पिता दीपचंद साहू (55 वर्ष) पर उस समय हमला कर दिया, जब पिता ने उसे शराब के नशे में गाली-गलौज कर दी थी विवाद इतना बढ़ गया कि सुमित ने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपचंद को तत्काल विदिशा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी पुत्र सुमित साहू को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के पिता जमना प्रसाद की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि मृतक दीपचंद साहू का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह शराब का आदी था। गांव में उसका व्यवहार अक्सर विवाद का कारण बनता था। जानकारी यह भी सामने आई है कि वह पूर्व में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका था और कुछ समय पहले ही जेल से वापस गांव लौटा था।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
नशे और घरेलू विवाद ने एक परिवार को हमेशा के लिए बिखेर दिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    गर्मी में खुद के साथ बेजुबान पशु पक्षियों का भी रखे ध्यान/उपवन मंडला अधिकारी भूरा गायकवाड़

    रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा गर्मियां आते ही कूलर की डिमांड बढ़ जाती है, हो भी क्यों न एक बार पानी भरा नहीं कि बस दिनभर की फुर्सत। तो वहीं सुबह-शाम पौधों…

    स्वगणना अभियान को लेकर सांची में जागरूकता तेज, विद्यालय व जनपद सभागार में हुए कार्यक्रम।16 से 30 अप्रैल तक चल रहे जनगणना अभियान में नागरिकों को स्वयं गणना करने के लिए किया जा रहा प्रेरित

    नसीमखान सांचीसांची,,,देशव्यापी जनगणना 2026 के तहत स्वगणना को बढ़ावा देने के लिए नगर में जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर के सांदीपनि विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी में खुद के साथ बेजुबान पशु पक्षियों का भी रखे ध्यान/उपवन मंडला अधिकारी भूरा गायकवाड़

    गर्मी में खुद के साथ बेजुबान पशु पक्षियों का भी रखे ध्यान/उपवन मंडला अधिकारी भूरा गायकवाड़

    स्वगणना अभियान को लेकर सांची में जागरूकता तेज, विद्यालय व जनपद सभागार में हुए कार्यक्रम।16 से 30 अप्रैल तक चल रहे जनगणना अभियान में नागरिकों को स्वयं गणना करने के लिए किया जा रहा प्रेरित

    स्वगणना अभियान को लेकर सांची में जागरूकता तेज, विद्यालय व जनपद सभागार में हुए कार्यक्रम।16 से 30 अप्रैल तक चल रहे जनगणना अभियान में नागरिकों को स्वयं गणना करने के लिए किया जा रहा प्रेरित

    नशे में विवाद के बाद बेटे ने की पिता की हत्या, गांव में सनसनी।उचेर गांव में देर रात हुई वारदात, पुलिस ने आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार

    नशे में विवाद के बाद बेटे ने की पिता की हत्या, गांव में सनसनी।उचेर गांव में देर रात हुई वारदात, पुलिस ने आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार

    सप्ताहिक हाट बाजार गुरुवार को चिल्हारी में लगता भीषण जाम।

    श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना जन्म-जन्मांतर के समस्त पापों का नाश करने वाला, मोक्षदायक और परम पवित्र सत्कर्म है /वल्लभाचार्य जी महाराज,

    सामूहिक विवाह सम्मेलन बना अव्यवस्था का अखाड़ा