न्याय के साथ आर्थिक संबल : 15 प्रकरणों में 33 लाख रुपये का प्रतिकर स्वीकृत

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, 2015 के अंतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मॉनीटरिंग कमेटी द्वारा कुल 15 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में पात्र पीड़ितों को कुल 33 लाख रुपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत (अवार्ड) कर भुगतान किया गया है।
यह योजना अपराध से प्रभावित पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सामाजिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीड़ितों को इस योजना की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें आवेदन एवं आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग किया जाता है।
श्रीमती हर्षिणी यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा व्यक्त किया गया कि मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में एक संवेदनशील एवं प्रभावी पहल है। इस योजना के माध्यम से न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, बल्कि पीड़ितों के आत्मविश्वास एवं सम्मान की पुनर्स्थापना का प्रयास भी किया जाता है।
सचिव द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यदि वे या उनके परिचित किसी अपराध के शिकार हुए हों, तो वे इस योजना का लाभ लेने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि अधिक से अधिक पात्र पीड़ित इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें और उन्हें न्याय के साथ-साथ आवश्यक आर्थिक संबल भी मिल सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    प्रदेश में 6 लाख घरों पर लगेंगे सौर ऊर्जा संयंत्रपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में होगा डिजिटल एग्रीमेंट

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन मध्यप्रदेश में 6 लाख घरों पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सौर ऊर्जा संयंत्र लगाये जायेंगे। इसके लिये वेंडर्स से डिजिटल एग्रीमेंट भी किया…

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कोटरा और मेढकी में डोर टू डोर स्वगणना कार्य का किया निरीक्षणग्रामीणों को कलेक्टर द्वारा स्वयं बताई गई मोबाइल पर स्वगणना फॉर्म भरने की प्रक्रियानागरिकों को 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना हेतु पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई विशेष सुविधा

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन, कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आज ग्राम कोटरा, मेढकी पहुंचकर डोर टू डोर स्वगणना कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मैदानी अमले से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रदेश में 6 लाख घरों पर लगेंगे सौर ऊर्जा संयंत्रपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में होगा डिजिटल एग्रीमेंट

    प्रदेश में 6 लाख घरों पर लगेंगे सौर ऊर्जा संयंत्रपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में होगा डिजिटल एग्रीमेंट

    न्याय के साथ आर्थिक संबल : 15 प्रकरणों में 33 लाख रुपये का प्रतिकर स्वीकृत

    न्याय के साथ आर्थिक संबल : 15 प्रकरणों में 33 लाख रुपये का प्रतिकर स्वीकृत

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कोटरा और मेढकी में डोर टू डोर स्वगणना कार्य का किया निरीक्षणग्रामीणों को कलेक्टर द्वारा स्वयं बताई गई मोबाइल पर स्वगणना फॉर्म भरने की प्रक्रियानागरिकों को 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना हेतु पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई विशेष सुविधा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कोटरा और मेढकी में डोर टू डोर स्वगणना कार्य का किया निरीक्षणग्रामीणों को कलेक्टर द्वारा स्वयं बताई गई मोबाइल पर स्वगणना फॉर्म भरने की प्रक्रियानागरिकों को 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना हेतु पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई विशेष सुविधा

    6 एकड़ सिचिंत जमीन गेहूं फसल विक्रय के लिए मात्र एक कुंटल बना रजिस्ट्रेशन।

    6 एकड़ सिचिंत जमीन गेहूं फसल विक्रय के लिए मात्र एक कुंटल बना रजिस्ट्रेशन।

    सांस्कृतिक अपमान’ के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा; लेंसकार्ट की ‘ग्रूमिंग पॉलिसी’ का पुरजोर विरोध

    सांस्कृतिक अपमान’ के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा; लेंसकार्ट की ‘ग्रूमिंग पॉलिसी’ का पुरजोर विरोध

    भीषण गर्मी में सांची बेहाल: बिजली-पानी ने छोड़ा साथ, प्रशासन बेपरवाह।करोड़ों की योजनाओं के दावे हवा में, जलसंकट और बिजली कटौती से त्रस्त आमजन

    भीषण गर्मी में सांची बेहाल: बिजली-पानी ने छोड़ा साथ, प्रशासन बेपरवाह।करोड़ों की योजनाओं के दावे हवा में, जलसंकट और बिजली कटौती से त्रस्त आमजन