तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम।आशीष वेयरहाउस पगनेश्वर में अव्यवस्था से आक्रोश, पुलिस की समझाइश से आधे घंटे में बहाल हुआ यातायात.

नसीमखान सांची

सांची,,, ग्राम पगनेश्वर स्थित आशीष वेयरहाउस में गेहूं तुलाई के दौरान कथित गड़बड़ी को लेकर मंगलवार सुबह किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने करीब 11:15 बजे रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बाधित हो गया।
जानकारी के अनुसार तुलाई प्रक्रिया में अनियमितता और देरी से परेशान किसान बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। देखते ही देखते आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस की समझाइश के बाद किसानों ने करीब आधे घंटे बाद चक्का जाम समाप्त कर दिया, जिससे यातायात फिर से सुचारू हो सका।
घटना के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और तुलाई प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो वे पुनः आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
तुलाई की पारदर्शिता पर उठे सवालों ने एक बार फिर किसानों की नाराजगी को सड़क पर ला खड़ा किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा