पांच द‍िवसीय भागवत कथा में उमड़ रही लोगों की आस्‍था… धर्म की राह पर चलने की म‍िली प्रेरणा।

राजर्षि मिश्रा उमरिया

सनातनी नेता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पांडे कथा श्रवण करने पहुंचे।

उमरिया जिले मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चंदवार में पूर्व जनपद सदस्य प्रभु नारायण द्विवेदी एवं भाजपा नेता श्री सुशांत द्विवेदी के निज निवास में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पांचवें दिन गोवर्धन पूजा कथा वर्णन किया गया। कथा वाचक श्री श्री1008 श्री डॉ प्रभु दयाल गौतम जी शास्त्री (बड़ा अखाड़ा मैहर वाले) ने कहा कि जहां सत्य एवं भक्ति का समन्वय होता है, वहां भगवान का आगमन अवश्य होता है।
उन्होंने कहा कि जब भगवान श्रीकृष्ण नंद गांव पहुंचे तो देखा कि गांव में इंद्र पूजन की तैयारी में 56 भोग बनाए जा रहे हैं। श्रीकृष्ण ने नंद बाबा से पूछा कि कैसा उत्सव होने जा रहा है। नंद बाबा ने कहा कि यह उत्सव इंद्र भगवान के पूजन के लिए हो रहा है। क्योंकि वर्षा के राजा इंद्र हैं और उन्हीं की कृपा से बारिश हो सकती है। श्रीकृष्ण ने इंद्र के लिए हो रहे यज्ञ को बंद करा दिया और कहा कि जो व्यक्ति जैसा कर्म करता है, वैसा ही फल मिलता है। ऐसा होने के बाद इंद्र गुस्सा हो गए और भारी बारिश शुरू कर दी। तक भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को ही उठा लिया। इसके बाद से ही गोवर्धन पूजा का क्रम शुरू हुआ। गोवर्धन भगवान की पूजा सभी भक्तों को पंडित द्वारा विधि विधान से कराई गई। वहीं कथा में नंदोत्सव के दौरान पूरा पंडाल खुशी से झूम उठा।

सनातनी नेता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे कार्यकर्ताओंके साथ कथा श्रवण किया

भारतीय जनता पार्टी के सनातनी नेता पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दिलीप पांडे सुशांत द्विवेदी जी चंदवार निवास पहुंचकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान रूपी भक्ति रूपी अमृत रूपी कथा का रसास्वादन किया श्री पाण्डेय ने कहा कि जन्मान्तरे भवेत्पुण्यं तदा भागवतं भवेत् जब जन्म-जन्म अंतर के पुण्य उदित होते हैं तब श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने का भाग्य उदय होता है भागवत कथा का श्रवण किया और व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सुरेन्द्र गौतम, अनिल द्विवेदी रमाकांत तिवारी सुनील पांडे कृष्णाचतुर्वेदी राजर्षि मिश्रा नागेंद्र मिश्रा अंकित पयासी शुभम त्रिपाठी कमलेशगौतम उदयभानद्विवेदी शिवम मिश्रा अजय मिश्रा सहित भारी संख्या पर श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर।ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण।

    नसीमखान सांचीसांची,,,विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से गुरुवार को कमापार गांव में बिजली विभाग द्वारा विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के उपभोक्ताओं की…

    विकासखंड मुख्यालय सांची में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी आवास विहीनसैकड़ों कर्मचारी किराए और अपडाउन के सहारे,। सरकारी आवासों की कमी बनी बड़ी समस्या।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं विकासखंड मुख्यालय के रूप में पहचान रखने वाले सांची में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में जुटे सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के सामने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर।ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण।

    कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर।ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण।

    विकासखंड मुख्यालय सांची में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी आवास विहीनसैकड़ों कर्मचारी किराए और अपडाउन के सहारे,। सरकारी आवासों की कमी बनी बड़ी समस्या।

    विकासखंड मुख्यालय सांची में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी आवास विहीनसैकड़ों कर्मचारी किराए और अपडाउन के सहारे,। सरकारी आवासों की कमी बनी बड़ी समस्या।

    पांच द‍िवसीय भागवत कथा में उमड़ रही लोगों की आस्‍था… धर्म की राह पर चलने की म‍िली प्रेरणा।

    पांच द‍िवसीय भागवत कथा में उमड़ रही लोगों की आस्‍था… धर्म की राह पर चलने की म‍िली प्रेरणा।

    पुलिस विहीन स्तूप चौराहा बना खतरे का केंद्रव्यस्ततम मार्ग पर यातायात नियंत्रण न होने से पर्यटक और नगरवासी परेशान

    पुलिस विहीन स्तूप चौराहा बना खतरे का केंद्रव्यस्ततम मार्ग पर यातायात नियंत्रण न होने से पर्यटक और नगरवासी परेशान

    सभी पंचायतें पांचवे वित्त आयोग की राशि से करे विश्राम घाटों का रख रखाव- कलेक्टर श्री विश्वकर्माटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागीय कार्यो तथा सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश

    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्री खरे ने किया श्रमदान का कार्य

    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्री खरे ने किया श्रमदान का कार्य