नसीमखान सांची
सांची,,,विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से गुरुवार को कमापार गांव में बिजली विभाग द्वारा विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली बिल, मीटर, खराब ट्रांसफार्मर, लाइन संबंधी शिकायतों सहित अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस शिविर में ग्रामीण उपभोक्ताओं से अपनी समस्याएं एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है, ताकि मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा सके। विभाग ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जा रहे ऐसे शिविर राहत का माध्यम बन रहे हैं।





